जब हिलेरी होंगी मैंडम प्रेसिडेंड तो बिल को क्या कहेंगे ! ‘डूड’

bill-clinton

बिल क्लिंटन

अमरीका में फर्स्ट लेडी का किरदार एक पुरुष को मिल सकता है, वह भी पूर्व राष्ट्रपति को। यह बड़ा मुश्किल होगा पर होगा मजेदार! हम बिल क्लिंटन को क्या कह कर बुलाएंगे जब नवंबर में होने वाले चुनाव में हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति का चुनाव जीत जाएंगी। जी हां इंटरनेट पर इसे लेकर खूब मजाक चल रहे हैं।

पर अब जब हिलेरी ने डेमोक्रेटिक नोमिनेशन, अमरीका के इतिहास में पहली बार किसी बड़ी ने पार्टी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है, पक्का कर लिया है, तो यह अब गंभीर होने का समय है।

नवंबर में देर रात टीवी कार्यक्रम होस्ट करने वाले जिमी किमेल ने संभावित राष्ट्रपति के जीवनसाथी को टाइटिल देने के विकल्पों पर चर्चा की और कई काल्पनिक नाम दिए !

मसलन- फर्स्ट डूड, फर्स्ट मेट, फर्स्ट जेंटिलमैन- तब हिलेरी ने कहा था- मैं अभी इसके बारे में आश्वस्त नहीं हूं! बिल क्लिंटन ने खुद टीवी टॉक शो के प्रस्तोता राचेल रे से जनवरी 2015 में कहा था- मैं आदम कहलाना पसंद करूंगा। यानी धरती पर पहला पुरुष। फिर कहा ‘ हम लोग अभी इस पर मजाक कर रहे हैं, लेकिन यह बहुत गंभीर निर्णय है।

हिलेरी के लिए बहुत गंभीर निर्णय है और देश तथा दुनिया के लिए भी एक गंभीर निर्णय है। वैसे अमरीका में राष्ट्रपति के जीवनसाथी को विशेष नाम देने से सबंधित कोई कानून नहीं है।

चाहे वह पुरुष हो या महिला। मशहूर लेखक व व्हाइट हाउस के इतिहासकार विलियम सिएल कहते हैं- आज हम जिस उपमा का उपयोग कर रहे हैं, उसे 19वीं शताब्दी में छोटे अमरीकी प्रेस वालों ने फैशन के रूप में दिया था।

यद्यपि फर्स्ट लेडी की उपमा मोटे तौर पर 1860 में मैरी टोड लिंकोल्न को दिया गया था। बाद में 1870 के अंत में राष्ट्रपति रदरफोर्ड हेयस की पत्नी लूसी को फर्स्ट लेडी के संबोधन से खूब बुलाया गया।

यह प्रकरण हमें याद दिलाता है कि फर्स्ट लेडी की यह उपमा, यहां तक की वर्तमान राष्ट्रपति की पत्नी को भी इसी नाम से बुलाया जाता है, पूरी तरह अनाधिकारिक है।

विश्व की अन्य महिला नेताओं की ओर देखने के बाद भी हमें कोई सहायता नहीं मिल रही। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के पति जोयाचिम साउर प्रोफेसर के नाम से जाने जाते थे। वहीं उनका पूर्णकालिक काम भी था।

दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति पार्क गुयेन शादीशुदा ही नहीं थीं और ना ही तायवान की पहली महिला राष्ट्रपति तसाई इंगवेन।

नार्वे की प्रधानमंत्री एरना सेल्बर्ग ने सिंद्रे फिनिस से शादी की थी, लेकिन उनके पति को किसी भी विशेष उपमा से नहीं नवाजा गया। तो बिल क्लिंटन को क्या कहेंगे?

इन सब कारणों से बिल क्लिंटन के पास भी कम ही विकल्प हैं। उन्हें मिस्टर प्रेसिडेंट या प्रेसिडेंशियल स्पाउज कहा जा सकता है। पूर्व चीफ ऑफ स्टॉफ अनिता मैकब्रिड कहती हैं- वैसे मिस्टर प्रेसिडेंट कहलाने का अधिकार उन्हें ता उम्र है।

पर एक ही समय एक ही कमरे में अगर दोनों होंगे तो देश दोनों को प्रेसिडेंट कह कर कैसे बुलाएगा। हम कैसे लिखेंगे जब हम उनका साक्षात्कार करेंगे।

प्रेस में हमारी जुबान क्या कहेगी। महत्वपूर्ण सवाल यह होगा कि क्लिंटन दंपति अपने कार्यालय का नाम क्या देंगे।ज्यादा अच्छा होगा यदि बिल क्लिंटन अपने कार्यालय का नाम ऑफिस ऑफ दि प्रेसिडेंट स्पाउज देते हैं फर्स्ट जेंटिलमैंन कहना कैसा रहेगा?

सिएल कहते हैं -इस समय अमरीका में छह राज्यों की गर्वनर महिलाएं हैं और अनाधिकारिक रूप सेउनके पतियों को फर्स्ट जेंटिलमैंन का नाम दिया गया है।

लेकिन व्हाईट हाउस के संदर्भ में यह उपमा बकवास होगा। इसे लेकर कई तरह से मजाक और कटाक्ष लिखे जाएंगे। अच्छा होगा यदि क्लिंटन के लिए फॉर्मर प्रेसिडेंट क्लिंटन या मिसेज क्लिंटनंस हसबैंड या फिर प्रेसिडेंट क्लिंटन ही बोला या लिखा जाए।

सौजन्य :  यूएसए टूडे